धरहरा: काली मंदिर के पास दिनदहाड़े युवती पर हमला, सिर फोड़कर आरोपी फरार
धरहरा थाना क्षेत्र के धरहरा दक्षिणी गांव में शनिवार के दोपहर लगभग 2 बजे एक युवती के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरहरा गांव निवासी चन्द्रशेखर पासवान की पुत्री मुस्कान कुमारी बाजार से अपने घर लौट रही थी। तभी काली मंदिर के समीप पहले से घात लगाए एक युवक ने उसे रोक लिया और अचानक हमला कर दिया।