ललितपुर: अतिवृष्टि के कारण खराब हुई फसलों से परेशान ग्राम भौरदा के किसानों ने जिला अधिकारी कार्यालय में दिया ज्ञापन
ग्राम भौरदा निवासी किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से अतिवृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि गांव में हुई भारी बारिश से खेतों में जलभराव हो गया, जिससे उनकी फसलें खराब हो गई है किसानों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों से फसलों का सर्वे करा कर हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाया जाए