खरीक: टावर लगवाने के नाम पर ₹1.20 लाख की ठगी
मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने खरीक के नवादा निवासी अजीत कुमार मंडल से 1.20 लाख रुपये ठग लिये। ठगों ने लाइसेंस, इंश्योरेंस और अन्य खर्च के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रुपये मंगवाये। बाद में संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।