बांसवाड़ा: वीसी रूम में बैठक में कलेक्टर ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा के लिए जर्जर भवनों को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्कूल व आंगनवाड़ी भवनों का गहन सर्वे जरूरी बरसात के मौसम में जर्जर भवनों से होने वाले खतरों को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने शनिवार शाम 6 बजे वीसी के माध्यम से बैठक लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में जर्जर स्कूल भवनों या आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को न बैठाया जाए।