शिवपुरी नगर: गोविन्द नगर में शराब दुकान का विरोध, वार्डवासियों ने कलेक्टर से की हटाने की मांग
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 21 स्थित गोविन्द नगर क्षेत्र में नई शराब दुकान खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वार्ड के जनप्रतिनिधि और रहवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और दुकान को तत्काल हटाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया है कि 1 अप्रैल 2026 से होटल ठाट-बाट के पास, रेंज ऑफिस के सामने