कासगंज: उत्तराखंड की महिला का ऑटो में छूटा बैग, सोरों पुलिस ने उसे तलाश कर लौटाया
उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी कविता राजपूत का बैग गोरहा पुल पर ऑटो से उतरते समय ऑटो में छूट गया। परेशान महिला ने पुलिस चौकी गोरहा पहुंचकर घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तलाश कर बस स्टैंड के पास से बैग बरामद कर महिला को सकुशल वापस सौंप दिया। बैग मिलने पर महिला ने कासगंज पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।