बाढ़: पटना जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण 2 की बैठक बाढ़ के डाकबंगला में आयोजित की गई
Barh, Patna | Apr 16, 2026 संगठन सृजन अभियान के तहत बाढ़ के डॉकबंगला में गुरुवार को लगभग 12 बजे जिला अध्यक्ष गुरजीत सिंह की अध्यक्षता में पटना जिला कांग्रेस कमिटी ग्रामीण 2 की बैठक आयोजित की गई । गुरजीत सिंह का पटना जिला ग्रामीण 2 के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत यह बैठक की है।