हलसी थाना की पुलिस ने 1 शराबी तथा 3 वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.पुलिस ने सिंहपुर गांव से अनंत सिंह के पुत्र दिलीप सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है इधर बमुआरा गांव से वारंटी सदरु व पप्पू को गिरफ्तार किया गया. वही बछिया बीघा गांव से वारंटी मुकुल बिंद को गिरफ्तार किया गया.