लालगंज: कोलकम गांव में अपाचे बाइक पर सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से भिड़े, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
लालगंज दीपनगर मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग किसी कार्यक्रम में जा रहे थे कि लालगंज थाना व संतनगर के बॉर्डर पर स्थित कोलकम गांव में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवाया।