सिंगरौली नगरीय तहसील अंतर्गत आने वाले हल्का घरौली कला 3 वार्ड क्रमांक एक मुहेर के चर्चित पटवारी रामलाल प्रजापति को उपखंड अधिकारी ने हटाने का आदेश जारी किया है। उनके स्थान पर अब प्रदीप तिवारी को प्रभाव सौपा गया है। यह आदेश शिकायत मिलने के बाद जारी हुआ है।