गुरूर: ग्राम सोरर में बिना कोच और सुविधाओं के गांव के युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, 100 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक
Gurur, Balod | Apr 3, 2026 3 अप्रैल की शाम 6 बजे युवा खिलाड़ी तिलक बरसेल ने बताया कि वह अपने गांव में बिना कोच तथा सुविधा के ही लगातार अभ्यास कर रहे थे। बस्तर में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। इस खेल में देशभर के विभिन्न राज्य से सैकड़ो की संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए थे।