बंजरिया: सुंदरपुर गांव में सरकारी जमीन पर बने नाले को लेकर विवाद, बुद्धिजीवियों ने समझा-बुझाकर किया शांत
पँचरुखा पूर्वी पंचायत के सुंदरपुर गांव में शुक्रवार सरकारी जमीन पर बने नाले को असमाजिक तत्व द्वारा तोड़ दिए जाने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर बुद्धिजीवियों के द्वारा मामला को शांत कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस नाले से होकर बरसात व लोगो के घरों का पानी सिकरहना नदी में गिरता है। तोड़ दिए जाने के बाद इसकी जल्द के जल्द मरम्मत की जाए,ताकि नाला चालू हो।