प्रतापगढ़: आमलीखोरा स्कूल में पहले दिन ही शत-प्रतिशत नामांकन, 14 बच्चों का हुआ प्रवेश
प्रतापगढ़। धमोत्तर ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमलीखोरा में सत्र 2026-27 के प्रवेश उत्सव के पहले ही दिन कक्षा एक में 14 बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन दर्ज किया गया। विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों का फूलमालाओं और उपहार देकर स्वागत किया गया, जिससे बच्चे उत्साहित नजर आए। प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि विद्यालय में निरंतर शैक्षिक, सहशैक्षणिक और भौति