मधेपुरा: सदर थाना पुलिस ने मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव से अपहरण केस के अभियुक्त चंदन कुमार को गिरफ्तार किया
मधेपुरा सदर थाना की पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। गुप्त सूचना पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव से अपहरण केस के फरार अभियुक्त चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस अभीरक्षा में न्यायालय में पेश किया। न्यायालय आदेश के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया।