लोहरदगा: कुटमू विद्यालय में ‘स्कूल म्यूजियम सह पुस्तकालय’ का उद्घाटन, बच्चों में इतिहास के प्रति बढ़ेगी रुचि
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोहरदगा जिले के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, कुटमू में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे ‘स्कूल म्यूजियम सह पुस्तकालय’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में इतिहास, संस्कृति और पठन-पाठन के प्रति रुचि विकसित करना है।