मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 जंगली हाथियों की मौत, STSF, WLCCB सहित पार्क की टीम जांच में जुटी
Manpur, Umaria | Oct 31, 2024 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल मे एक के बाद एक अब तक 10 जंगली हाथियो की मौत हुई है।पहले 4 जंगली हाथियों की मौत हुई और अन्य हाथी अस्वस्थ थे जिसकी जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर वन्यजीव चिकित्सको से जंगली हाथियो का इलाज शुरू कराया,इसके बाद एक के बाद एक हाथियों की मौत होते गई।मामले की जांच मे STSF, WLCCB सहित पार्क व अन्य जांच टीम जांच कर रही है।