मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब तक कुल 7 जंगली हाथियों की हो चुकी है मौत, 3 हाथियों के इलाज में जुटी टीम
Manpur, Umaria | Oct 30, 2024 विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल मे हुई जंगली हाथियो की मौत का आंकड़े 7 हो गए हैं।कुल अब तक 7 जंगली हाथियों की मौत हो गई है वहीं अस्वस्थ 3 जंगली हाथियो के इलाज में वन्यजीव चिकित्सको की टीम जुटी हुई है। जंगली हाथियों की मौत किन कारणों से हुई है यह तो फिलहाल साफ नही हो सका है।पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।