मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और जंगली हाथी की मौत, जंगली हाथियों की मौत का आंकड़ा 8 तक पहुंचा, जांच में जुटी टीम
Manpur, Umaria | Oct 30, 2024 विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल मे हुई जंगली हाथियो की मौत का आंकड़ा अब 8 हो गया है।यानी अब तक कुल 8 जंगली हाथियो की मौत हो गई है वहीं 1 हाथी के स्वास्थ्य मे सुधार हुआ है।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल मे झुंड मे शामिल 13 जंगली हाथियों मे से अब तक 8 हाथियो की मौत हुई है।जांच टीम सभी पहलुओ को ध्यान मे रखते हुए मामले की जांच पड़ताल करने मे जुटी हुई है