मानपुर: बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वनकर्मियों को हाथियों ने दौड़ाया, हाथी के बच्चे के हमले से पनपथा कोर के रेंजर का पैर फ्रैक्चर
Manpur, Umaria | Oct 31, 2024 बाँधवगढ़ टाईगर रिजर्व के जंगल मे वनकर्मियों को जंगली हाथियो ने दौड़ाया है वहीं हाथी के बच्चे के हमले से पनपथा कोर परिक्षेत्र के रेंजर का पैर चोंटिल होकर फैक्चर हुआ है जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।बता दें कि जंगली हाथियों की मौत होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे वन्यकर्मी सहित रेंजर आसपास सर्चिंग कर रहे थे,तभी जंगली हाथी ने उन्हें दौड़ाया।