शाहपुरा: भीमनगर ढिकोला में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन; अवैध खनन रोकने गए लोगों पर JCB से हुआ हमला
शाहपुरा। ग्राम पंचायत ढिकोला के भीमनगर गांव में राज्य सरकार द्वारा गायों व मवेशियों के लिए आरक्षित चारागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपखंड अधिकारी शाहपुरा के समक्ष पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।