जौनपुर: कपुरपुर गांव में पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और अभद्रता का आरोप लगाया गया
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी अरुण तिवारी की पत्नी कंचन तिवारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि गुरुवार रात मछलीशहर पुलिस उनके घर में बिना महिला पुलिस के दाखिल हुई और जमकर तोड़फोड़ की।