जौनपुर: सिद्दीकपुर में भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षाएं
आईटीआई सिद्दीकपुर में सोमवार की सुबह 10 बजे आईटीआई की परीक्षाएं भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं। सुबह से बारिश के चलते छात्र भीगते हुए परीक्षा केंद्र पहुंचे। कई कंप्यूटर सिस्टम बंद पड़े थे या बीच में ट्रिप कर रहे थे, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी।