सादड़ी में धनगर गायरी समाज और पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई सेवा संस्थान द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। संतों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई।