रायसेन: रायसेन में गेहूं खरीदी में देरी पर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Raisen, Raisen | Apr 6, 2026 रायसेन। जिले में अब तक सरकारी गेहूं खरीदी शुरू नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को महामाया चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।