गुना नगर: जिला अस्पताल में गुटखा खाते मिले दो कर्मचारी सहित 17 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही, ₹2150 जुर्माना
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 3 नवंबर को विशेष गठित टीम ने अस्पताल में तंबाकू गुटखा बीड़ी सिगरेट पीने पर कार्यवाही की। गुटखा खाते मिले दो अस्पताल कर्मचारियों के साथ 17 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत ₹2150 का जुर्माना लगाकर वसूल किया गया। अभी तक कुल 65 लोगों पर कार्यवाही कर ₹8000 जुर्माना किया गया है।