आनंदपुरी: आनंदपुरी क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना आनंदपुरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार आरोपी थावरा को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी के निर्देशन में की गई।