घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सांदपानि विद्यालय में बच्चों ने किया भक्तिमय सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर
शनिवार सुबह घोड़ाडोंगरी स्थित सांदपानि विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया।