भीलवाड़ा: अमृत स्पिनर्स के श्रमिक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शव फैक्ट्री में रखकर गेट पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
भीलवाड़ा। रीको फोर्थ फेज स्थित अमृत स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव फैक्ट्री में रखकर फैक्ट्री गेट के बाहर टायर जलाए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।