मुरार: हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी… 25 दिन बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Morar, Gwalior | May 21, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 3 बजे एक नवविवाहिता की मौत से सनसनी फैल गई। शादी के महज 25 दिन बाद 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।