भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की।