जहानाबाद: जहानाबाद में 24 जून को रोजगार शिविर, 200 प्रोडक्शन ऑपरेटर पदों पर होगी भर्ती, 23540 होगी सैलरी
युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में 24 जून 2026 (बुधवार) को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, जहानाबाद में रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसमें विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 200 प्रोडक्शन ऑपरेटर पदों के लिए डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जाएगी।