पटियाली: सिढपुरा क्षेत्र में पटियाली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन लोग घायल
कासगंज। थाना सिढपुरा क्षेत्र के पटियाली मार्ग पर सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 45 वर्षीय प्रमोद निवासी ग्राम कीट, थाना घिरोर (मैनपुरी) की मौत हो गई। हादसे में अजीत और अर्चित निवासी जैथरा (एटा) तथा शनि निवासी समौठी, थाना सिढपुरा घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।