शाहगंज: एसएसपी ने शाहगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार की सुबह करीब 11 बजे थाना शाहगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेख, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना तथा परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।