गाज़ियाबाद: कार लूटने वाले अभियुक्त से थाना अंकुर विहार पुलिस की हुई मुठभेड़, घायल हालत में लुटेरा हुआ गिरफ्तार
मंगलवार देर रात थाना अंकुर विहार की पुलिस टीम की बीते दिनों वैगनआर कार लूटने वाले बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान निकेश निवासी छपरौली, बागपत के रूप में हुई।