गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गाड़ी रुकवाकर लूटा रुपयों से भरा बैग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इंदिरापुरम क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा युवक की गाड़ी रुकवाकर रुपयों से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित नोएडा से विजय नगर जा रहा था, तभी छिजारसी अंडर पास पर बदमाशों ने कार रुकवाकर तमंचे की बट से गाड़ी के शीशे तोड़कर पीड़ित के पास रखे 12 लाख रुपए से भरे बैग को छीनकर फरार हो गए।