काको: काको में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 8 भट्ठियां ध्वस्त, 4000 लीटर जावा महुआ नष्ट
काको के भेलावर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बीघा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर करीब 4000 लीटर जावा महुआ नष्ट कर दिया। शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी तोड़ दिए गए। पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गए। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सोमवार सुबह करीब 11 बजे जारी है।