भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रमों का ऐतिहासिक आगाज, मशाल यात्रा में उमड़े भाजपाई
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल सोमवार को जिले भर में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के सूचना केंद्र स्थित बजरंगी चौराहे पर भाजपा द्वारा अनेक विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए।