#kinnauri ग्रागा नाले में बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग बन्द
सांगला।
सांगला घाटी के मस्तरंग क्षेत्र में शनिवार शाम ग्रागा नाले में अचानक तेज बहाव आने से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इसके चलते सांगला-छितकुल मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।
प्रशासन के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार के जान के नुकसान की सूचना नहीं है। सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के लिए राहत कार्य जारी हैं।
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jul 19, 2026