Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

महाप्रभु श्री शमशरी महादेव जी काफी वर्षों के अंतराल के बाद शरण गांव में पूजा ❤️🧿

Kullu, Kullu | Jul 19, 2026

MORE NEWS

धन्यवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आज मनाली विधानसभा के अंतर्गत तांदला, सोयल , सौर कोटाधार गांव में धन्यवाद करते जिला परिषद सदस्य अनिल राणा  व उनके साथ भुंतर मंडल के महामंत्री व पुईद पंचायत के प्रधान गोविंद भारती जी नगर मंडल के युवा मोर्चा के पदाधिकारी समीर पठानिया जी

धन्यवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आज मनाली विधानसभा के अंतर्गत तांदला, सोयल , सौर कोटाधार गांव में धन्यवाद करते जिला परिषद सदस्य अनिल राणा व उनके साथ भुंतर मंडल के महामंत्री व पुईद पंचायत के प्रधान गोविंद भारती जी नगर मंडल के युवा मोर्चा के पदाधिकारी समीर पठानिया जी

Kullu, Kullu | Jul 19, 2026

अपने जीवन के आदर्श एवं मार्गदर्शक स्व शमशेर सिंह ठाकुर को याद कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब मनाली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने 
स्व शमशेर सिंह की धर्मपत्नी रोटेरियन अमिता शमशेर सिंह ठाकुर  को सम्मानस्वरूप एक स्मृति-चिह्न  भेंट कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान किया व्यक्त

Kullu Times 

रोटरी क्लब मनाली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अपने प्रेरणास्रोत एवं स्वर्गीय रोटेरियन शमशेर सिंह ठाकुर  को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर  की धर्मपत्नी एवं रोटेरियन अमिता शमशेर सिंह ठाकुर को सम्मानस्वरूप एक स्मृति-चिह्न  भेंट कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।

रोटेरियन मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने बताया कि वर्ष 2019 में स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर ने ही उन्हें रोटरी क्लब से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह ठाकुर केवल उनके मार्गदर्शक (मेंटर) ही नहीं, बल्कि उनके जीवन में प्रेरणा के एक सशक्त स्रोत थे। उनके प्रोत्साहन, स्नेह और सेवा-भाव ने उन्हें समाजसेवा के इस पावन मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

भावुक होकर मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने कहा, "स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर एक ऐसी महान हस्ती थे, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।" उनका व्यक्तित्व, सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक था। आज वे जिस जिम्मेदारी के साथ रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष का दायित्व निभा रही हैं, उसमें स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर की प्रेरणा और मार्गदर्शन का अमूल्य योगदान है। उनके आदर्श सदैव सभी रोटेरियनों और समाजसेवियों को प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर जिला गवर्नर-इलेक्ट (DGE) रोटेरियन विजय सहदेव  तथा एसडीएम मनाली  गुंजीत सिंह चीमा  विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोटरी क्लब मनाली के सभी सदस्यों ने भी स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर  के सेवा, समर्पण और नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अंत में रोटेरियन मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने रोटरी क्लब मनाली के प्रत्येक सदस्य का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग, विश्वास और स्नेह से ही वे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर पाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से समाजसेवा, मानवता और रोटरी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

अपने जीवन के आदर्श एवं मार्गदर्शक स्व शमशेर सिंह ठाकुर को याद कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रोटरी क्लब मनाली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने स्व शमशेर सिंह की धर्मपत्नी रोटेरियन अमिता शमशेर सिंह ठाकुर को सम्मानस्वरूप एक स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान किया व्यक्त Kullu Times रोटरी क्लब मनाली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अपने प्रेरणास्रोत एवं स्वर्गीय रोटेरियन शमशेर सिंह ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर की धर्मपत्नी एवं रोटेरियन अमिता शमशेर सिंह ठाकुर को सम्मानस्वरूप एक स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया। रोटेरियन मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने बताया कि वर्ष 2019 में स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर ने ही उन्हें रोटरी क्लब से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह ठाकुर केवल उनके मार्गदर्शक (मेंटर) ही नहीं, बल्कि उनके जीवन में प्रेरणा के एक सशक्त स्रोत थे। उनके प्रोत्साहन, स्नेह और सेवा-भाव ने उन्हें समाजसेवा के इस पावन मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। भावुक होकर मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने कहा, "स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर एक ऐसी महान हस्ती थे, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।" उनका व्यक्तित्व, सरल स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक था। आज वे जिस जिम्मेदारी के साथ रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष का दायित्व निभा रही हैं, उसमें स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर की प्रेरणा और मार्गदर्शन का अमूल्य योगदान है। उनके आदर्श सदैव सभी रोटेरियनों और समाजसेवियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला गवर्नर-इलेक्ट (DGE) रोटेरियन विजय सहदेव तथा एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोटरी क्लब मनाली के सभी सदस्यों ने भी स्वर्गीय शमशेर सिंह ठाकुर के सेवा, समर्पण और नेतृत्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।अंत में रोटेरियन मीनाक्षी कैस्टेलिनो ने रोटरी क्लब मनाली के प्रत्येक सदस्य का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग, विश्वास और स्नेह से ही वे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर पाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों से समाजसेवा, मानवता और रोटरी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Kullu, Kullu | Jul 19, 2026

महाप्रभु श्री शमशरी महादेव जी काफी वर्षों के अंतराल के बाद शरण गांव में पूजा ❤️🧿 - Kullu News