गुमला: सोसो मोड़ के पास कार और बाइक की सीधी टक्कर, परखच्चे उड़े
Gumla, Gumla | Feb 28, 2025 गुमला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमला घाघरा सड़क पर सोसो मोड़ के समीप गुरुवार की रात के करीब 9:00 बजे बाइक व कार के बीच जोरदार टक्कर हुई।जिसमें कार के एक हिस्सा के परखच्चे उड़ गए और एर बैग खुल गया जिसके वजह से कार सवार लोगों को मामूली खरोच लगी।जबकि चाहा चेटर निवासी सुरेश कुमार जख्मी हो गया।जिसे शुक्रवार के सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे।