गुमला: जिला परिषद कार्यालय सभागार में बोर्ड की बैठक का 10 जिला परिषद सदस्यों ने किया बहिष्कार
Gumla, Gumla | Feb 27, 2025 जिला परिषद कार्यालय सभागार में गुरुवार को जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक का लगभग दस जिप सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। बहिष्कार करने वाले जिप सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए और रायडीह के किसी गांव में बैठक कर अपनी रणनीति बनाई। जिप सदस्यों ने कहा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य और उद्घाटन शिलान्यास की जानकारी उन्हें नहीं दी जाती है।