हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद कुमारी सैलजा ने खेड़ी लक्खा सिंह में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता यमुनानगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने की, जबकि आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परमजीत धीमान ने किया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया और किसानों व सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।