गोला: गोला पुलिस ने बेलघाट के आरोपी को चोरी के माल के साथ दबोचकर भेजा जेल
Gola, Gorakhpur | Aug 13, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के गौशाला मोहल्ले में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,532 रुपये नकद, सफेद धातु की एक चेन, दो नोटबुक और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है।