बहराइच: नई बस्ती इलाके में किराए के मकान में रह रही महिला ने लगाई फाँसी, इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती इलाके में किराए के मकान में रह रही महिला ने फांसी लगा ली थी। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।