प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में अरावली पर्वतमाला पर नई गाइडलाइन के खिलाफ BMMM ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा विरोध
अरावली पर्वतमाला के लिए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन का प्रतापगढ़ जिला में लगातार विरोध जारी है। इसको लेकर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा की ओर से मिनी सचिवालय पर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारीको ज्ञापन सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि इलाके के लोग इसके खिलाफ सड़कों पर आंदोलन जारी रखेंगे।