झांसी: झांसी का जिला अस्पताल कोविड से लड़ने के लिए तैयार, अपर निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने कहा- पैनिक की कोई बात नहीं
Jhansi, Jhansi | Jun 9, 2025 झांसी जिला अस्पताल कोरोना के नए वेरिएंट से लड़ने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर सोमवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर प्रमोद कुमार कटियार व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। इसके बाद पब्लिक एप से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पैनिक होने जैसी स्थिति नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर हम पूरी तरह तैयार हैं।