जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाना है। निर्देश के आलोक में आयोजित जनता दरबार में सोमवार को 1:00 बजे जब पब्लिक एप की टीम प्रखंड कार्यालय पहुंची तो अधिकांश पदाधिकारी के कार्यालय बंद मिले। जिससे आम पब्लिक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिर्फ वीडियो सूर्यप्रताप सिंह सेंगर उपस्थित थे।