गरौठा: लखावटी पुल पर गहरी दरारें, कई गांवों के संपर्क पर संकट! बारिश से बढ़ा खतरा, हादसे की आशंका
गरौठा तहसील के लखावटी गांव का पुल जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल पर कई जगह दरारें पड़ने के साथ नीचे बनी नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। लगातार बारिश के बीच बैरिकेडिंग न होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। यह पुल नगर, भदरवारा समेत कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।