Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
image
image
image

ओवरलोड गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, हाइवा वाहन जप्त डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 1 जून 2026 को ग्राम सक्का, तहसील व थाना डिण्डौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक हाइवा वाहन क्रमांक MP52ZA8144 को खनिज गिट्टी का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक अर्जुन सोनवानी पिता मदन सिंह, निवासी ओड़हारी, तहसील घुघरी, जिला मंडला के कब्जे से उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना कोतवाली डिण्डौरी में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। #anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

MORE NEWS

जल संचय-जन भागीदारी अभियान में डिण्डौरी की उल्लेखनीय उपलब्धि, वेस्टर्न जोन में प्रथम एवं देश में तीसरा स्थान

डिंडौरी जल संचय-जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत डिण्डौरी जिला प्रशासन एवं जनभागीदारी के माध्यम से जिले में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण एवं जल संचयन के कार्य किए गए हैं। अभियान के तहत कुएं, बावड़ियां, नहर, तालाब, जलाशय, हैंडपंप, कूप, नल-जल कनेक्शन, खेत तालाब, अमृत सरोवर तथा  डगवेल रिचार्ज, हैंडपंप रिचार्ज, कंटूर ट्रेंच , गली प्लग , गेबियन, परकोलेशन टैंक, चेक डैम, रिचार्ज पिट, बोरी बंधान, ड्रिप इरिगेशन,मटका सिंचाई पद्धति जैसे विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण एवं संरक्षण कार्य किया गया। इसके साथ ही शासकीय एवं अशासकीय भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं विकसित की गईं।
             अभियान के दौरान गांव-गांव में सोखता टैंक निर्माण कर घरों से निकलने वाले बहते पानी को संरक्षित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए। प्रत्येक घर में सोखता टैंक निर्माण से वर्षा जल का पुनर्भरण सुनिश्चित हो रहा है, जिससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ी हैं।
            जलसंचय जनभागीदारी अंतर्गत में 8,03,979 स्ट्रक्चर बनाए गए हैं, जिसमें डगवेल रिचार्ज  – 8990, हैंडपंप रिचार्ज – 2,257, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग – 16,719 कंटूर ट्रेंच –172543, गली प्लग – 16312, गेबियन – 1,922, परकोलेशन टैंक – 1354, खेत तालाब – 10012, तालाब – 2395, चेक डैम – 6,687, रिचार्ज पिट – 61,254 बोरी बंधान – 3,441, ड्रिप इरिगेशन – 8412 तथा SRLM के दीदियों के सहयोग से मटका सिंचाई पद्धति से प्रति पौधों को सिंचाई किए जाने के 35,000 पौधों पर जिले में कार्य किया गया है। महिला बाल विकास द्वारा ड्रिप इरिगेशन 2797 कार्य कराये गए ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा भवनों में सोक पिट रिचार्ज के 1945 कार्य कराया गया | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सिभाग द्वरा 7054 स्टैंड पोज के पास सोक पिट बनवाए गए।
          जल संरक्षण एवं जल संचयन के क्षेत्र में किए गए इन नवाचारों और सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप आदिवासी बाहुल्य जिला डिण्डौरी ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। देश को चार जोन में बांटा गया है ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र वेस्ट जोन में डिंडौरी जिला प्रथम तथा देश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। 
            कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों, मैदानी अमले, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियान सफल हो सकते हैं। उन्होंने भविष्य में भी जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों को निरंतर जारी रखने की अपील की।
#anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

जल संचय-जन भागीदारी अभियान में डिण्डौरी की उल्लेखनीय उपलब्धि, वेस्टर्न जोन में प्रथम एवं देश में तीसरा स्थान डिंडौरी जल संचय-जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत डिण्डौरी जिला प्रशासन एवं जनभागीदारी के माध्यम से जिले में व्यापक स्तर पर जल संरक्षण एवं जल संचयन के कार्य किए गए हैं। अभियान के तहत कुएं, बावड़ियां, नहर, तालाब, जलाशय, हैंडपंप, कूप, नल-जल कनेक्शन, खेत तालाब, अमृत सरोवर तथा डगवेल रिचार्ज, हैंडपंप रिचार्ज, कंटूर ट्रेंच , गली प्लग , गेबियन, परकोलेशन टैंक, चेक डैम, रिचार्ज पिट, बोरी बंधान, ड्रिप इरिगेशन,मटका सिंचाई पद्धति जैसे विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण एवं संरक्षण कार्य किया गया। इसके साथ ही शासकीय एवं अशासकीय भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं विकसित की गईं। अभियान के दौरान गांव-गांव में सोखता टैंक निर्माण कर घरों से निकलने वाले बहते पानी को संरक्षित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए। प्रत्येक घर में सोखता टैंक निर्माण से वर्षा जल का पुनर्भरण सुनिश्चित हो रहा है, जिससे भूमिगत जल स्तर में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ी हैं। जलसंचय जनभागीदारी अंतर्गत में 8,03,979 स्ट्रक्चर बनाए गए हैं, जिसमें डगवेल रिचार्ज – 8990, हैंडपंप रिचार्ज – 2,257, रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग – 16,719 कंटूर ट्रेंच –172543, गली प्लग – 16312, गेबियन – 1,922, परकोलेशन टैंक – 1354, खेत तालाब – 10012, तालाब – 2395, चेक डैम – 6,687, रिचार्ज पिट – 61,254 बोरी बंधान – 3,441, ड्रिप इरिगेशन – 8412 तथा SRLM के दीदियों के सहयोग से मटका सिंचाई पद्धति से प्रति पौधों को सिंचाई किए जाने के 35,000 पौधों पर जिले में कार्य किया गया है। महिला बाल विकास द्वारा ड्रिप इरिगेशन 2797 कार्य कराये गए ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा भवनों में सोक पिट रिचार्ज के 1945 कार्य कराया गया | लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सिभाग द्वरा 7054 स्टैंड पोज के पास सोक पिट बनवाए गए। जल संरक्षण एवं जल संचयन के क्षेत्र में किए गए इन नवाचारों और सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप आदिवासी बाहुल्य जिला डिण्डौरी ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। देश को चार जोन में बांटा गया है ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र वेस्ट जोन में डिंडौरी जिला प्रथम तथा देश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने इस उपलब्धि के लिए सभी प्रशासनिक अधिकारियों, मैदानी अमले, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियान सफल हो सकते हैं। उन्होंने भविष्य में भी जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों को निरंतर जारी रखने की अपील की। #anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

ओवरलोड गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाही, हाइवा वाहन जप्त डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम द्वारा 1 जून 2026 को ग्राम सक्का, तहसील व थाना डिण्डौरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक हाइवा वाहन क्रमांक MP52ZA8144 को खनिज गिट्टी का अवैध एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक अर्जुन सोनवानी पिता मदन सिंह, निवासी ओड़हारी, तहसील घुघरी, जिला मंडला के कब्जे से उक्त वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ थाना कोतवाली डिण्डौरी में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। #anjupawanbhadauria #डिंडौरी #JansamparkMP - Dindori News