नजीबाबाद: खैरुल्लापुर व रामपुरा में भाजपा का नमो सेवा कार्यक्रम आयोजित, उद्घाटन अवनीश अग्रवाल ने किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवनीश अग्रवाल टांडे वाले का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया। विधानसभा कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश चौधरी तथा वरिष्ठ नेता विपिन राज चौहान ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 3 सितंबर को 4:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।